{"_id":"59a45c4f4f1c1b95018b45e2","slug":"memorandum-handed-over-to-the-demands-of-a-single-window-by-hotel-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालकों ने एकल विंडो की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालकों ने एकल विंडो की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कलेक्ट्रेट पर सोमवार केे होटल एवं मैरेज हाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने अपनी मांगों में से मुख्य मांग एकल विंडो प्रणाली को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि होटल एवं मैरेज के संचालक सबसे ज्यादा टैक्स सरकार को देते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित रुप से किया जाना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने के बाद मांगों के निराकरण की बात कही। मोहम्मद गृहस्त, जय प्रकाश सिंह, अजय अग्रवाल, जमील अहमद, चंदन पैलेस, अमित माधव, उल्लास सिंह, आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन