फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Melting saw a rise roads lies at the evening silence

गलन बढ़ीः शाम होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 16 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 16 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Melting saw a rise roads lies at the evening silence
गलन बढ़ने से जनजीवन बेहाल है। धूप निकलने के बाद भी ठंड से लोग कांपते
विज्ञापन
रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा फैल जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये का बजट आवंटन भी कर दिया गया है।

 इसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठवाई जा सकी है। वहीं नगरपालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने के लिए सिर्फ चिह्नित की प्रक्रिया पूरी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।



मंगलवार को सुबह से हल्की धूप निकली। लेकिन तेज सर्द हवा के चलने से धूप का असर ही नहीं दिख रहा था। सुबह व शाम के समय रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।  फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले अपराह्न बाद ही दूकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं।


 देर शाम तक चहल पहल रहने वाले बाजारों में शाम छह बजे तक सन्नाटा पसर जा रहा है। जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर एक बार फिर भीड़ लगने लगी है।


जिला प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने के लिए सिर्फ 10 सार्वजनिक स्थलों को ही चिंहित किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed