घोसी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ और 14 में सोमवार को कोरोना जागरूकता समिति की तरफ से बैठक ईओ विनीत कुमार ने की। इसमें समिति के लोगों से अपने-अपने वार्ड के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया गया। सभी ने प्रशासन से मांग की कि बाहर से आने वालों की जांच के बाद ही उनके गांव भेजा जाए। ईओ ने कहा कि आप सभी अपने-अपने वार्डो में बाहर से आने वालों पर नजर रखें। ऐसे लोगों की सूचना नगर पंचायत के साथ प्रशासन को दें। हर हाल में लॉकडाउन का पालन करें। सुनील गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि गोपाल निषाद ने कहा कि प्रशासन बाहर से आने वालों को मऊ मुख्यालय पर ही विधिवत जांच के बाद ही घरों या गांव में भेजे। इस अवसर पर गोपाल निषाद, भवेश श्रीवास्तव, अभय तिवारी, राजेश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, कैसी निषाद, विनोद निषाद, रामदास, राजेश साहनी आदि रहे।