फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medicine distribution to 151 patients in the camp

शिविर में 151 मरीजों को दवा वितरण

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Medicine distribution to 151 patients in the camp
रतनपुरा शैल होमियो लैबोरेट्री रसड़ा बलियाकी ओर से क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 151 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। लैबोरेट्री के प्रबंध निदेशक डॉ डीके सिंह ने अपने पिता स्व. वीर बहादुर सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 151 महिला एवं पुरुष मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम्योपैथ की दवाएं वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ डीके सिंह ने मरीजों की सेवा को मानवता की सेवा की संज्ञा देते हुए कहा कि पिताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए उन्हीं की प्रेरणा से मुझे निर्धन मरीजों की सेवा का अवसर मिलता है। कोरोना से बचाव परचर्चा करते हुए उन्होंने सभी का आह्वान किया कि टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने तीसरी लहर से बचाव में टीके को सबसे महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता उमाशंकर से एवं संचालन राजा बाबू ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर आयुष सिंह, अरुण कुमार सिंह, श्रीमती शैल सिंह ,अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राम नगीना यादव, अजीत, अतुल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में ग्राम प्रधान सुरेश राजभर ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed