फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medical college will soon open in Pardahan Spinning Mill Campus

परदहां स्पिनिंग मिल कैंपस में शीघ्र ही खुलेगा मेडिकल कालेज:

Sun, 19 Dec 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Medical college will soon open in Pardahan Spinning Mill Campus
मऊ। जिलेवासियों को अब बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के लिए वाराणसी के बीएचयू या दूसरे जिले केे मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब परदहां स्पिनिंग मिल कैंपस में ही मेडिकल कॉलेज खुलेगा। मिल की 20 बीघा जमीन तथा जिला अस्पताल से तीन किमी की दूरी होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिह्नित किया गया है। शासन की तरफ से एजेंसी का निर्धारण होते ही अगली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले की आबादी 25 लाख है। नगर में 100-100 बेड का जिला अस्पताल तथा जिला महिला चिकित्सालय की सुविधा है। जिले में मेडिकल कालेज की सुविधा न होने से जनपदवासियों को इलाज के लिए वाराणसी तथा आसपास के जिलों की तरफ रुख करना पड़ता है। लेकिन अब शासन की तरफ से मेडिकल कालेज खोले जाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए 20 बीघा जमीन तथा 300 बेड का अस्पताल होने के साथ ही जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज तीन किमी के रेंज में होना शर्त रखी गई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कालेज के लिए परदहां स्पीनिंग मिल के कैंपस को चिंहित किया गया है। परदहां स्पीनिंग मिल कैंपस लगभग 20 बीघा में है। जबकि परदहां स्पीनिंग मिल कैंपस जिला अस्पताल से तीन किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज पीपीपी माडल पर तथा जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 300 बेड का बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिंहित करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एजेंसी निर्धारण के बाद अगली प्रक्रिया शुरु होगी। मेडिकल कालेज खुलने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। इससे लोगों को समय तथा धन की बचत होगी।

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज के लिए परदहां स्पिनिंग मिल कैंपस को चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। शासन से दिशा निर्देश मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed