{"_id":"660f07dc958737da8308b934","slug":"mayor-uncle-we-are-unable-to-play-because-of-the-monkeys-please-save-us-mau-news-c-295-1-mau1001-111001-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपाध्यक्ष अंकल: बंदरों के चलते हम खेल नहीं पाते हैं, कृपया हमें निजात दिलाएं.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपाध्यक्ष अंकल: बंदरों के चलते हम खेल नहीं पाते हैं, कृपया हमें निजात दिलाएं.
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित पूरे जिले में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर मऊ के नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के नाम एक बच्चे की ओर से बंदरों से निजात दिलाने की मांग वाला लिखा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर मामले को लेकर जिम्मेदारों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला हमारे संज्ञान में भी आया है, जिससे गंभीरता से लेकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शहर के सलाहाबाद मोड़ निवासी दिव्य कार्तिक का लिखा पत्र वायरल हो रहा है।
क्या लिखा है पत्र में
पत्र में छात्र ने लिखा है कि महोदय निवेदन है कि हम लोग सलाहाबाद मोड़ पर रहते हैं। हमारे मुहल्ले में ढेर सारे बंदर हैं, इसके कारण हम खेल नहीं पाते हैं। स्कूल जाते समय बंदर हम में से किसी का भी टिफिन या बैग लेकर भाग जाते हैं। अगर हम बाहर निकलते हैं, तो वह नोच देते हैं। कपड़े फाड़ देते हैं, कृपया हमें बंदरों से बचाईए। उधर वायरल पत्र के संबंध में नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार का कहना है कि हमें भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। पत्र की कॉपी तो नहीं मिली है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का स्थलीय मुआयना कर समस्या का निदान करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बंदरों के हमले से हो चुकी है मौत
जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ा है, गर्मी शुरू होते ही बंदर अक्रामक होते जा रहे हैं। सात फरवरी 2024 को दोहरीघाट के गोठा गांव के पास एनएच 29 पर बुधवार की सुबह सड़क पर टहल रहे झारखंड के धनबाद जिला निवासी रमेश (50) पुत्र जित्तन पर अचानक बंदर कूद गया। जिससे अधेड़ अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने भी उन्हें रौंद दिया मौके पर मौत हो गई थी। मृतक बीते तीन दशक से गोठा में रह रहा था। इससे पहले गोठा ग्राम पंचायत जो जिले के बड़े ग्राम पंचायतों में शुमार है। वहां इस घटना के एक दिन रवि कुमार, गोरख राय, रजनीश, रामरूप को बंदरों ने अचानक हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जब दुधमुंहे बच्चे को भी निशाना बनाया
24 फरवरी 2021 को घोसी बाजार पश्चिमी मुहल्ला निवासी शिक्षक वरुण दुबे के 22 वें जन्मदिन के मासूम को उनकी माता (दादी) घर के बाहर बैठक में दुलार कर रही थीं। इस बीच अचानक लाल बंदर आकर बच्चे को छिनने लगा। चीख सुनकर वरुण की पत्नी वहां पहुंचीं और बंदर से पुत्र को छिनने लगी। इस बीच बंदर ने मासूम के सिर समेत कई जगह काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।