फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau's temperature reaches 38 degrees Celsius, people suffering from heat

Mau News: 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मऊ का पारा, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Sun, 07 Apr 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mau's temperature reaches 38 degrees Celsius, people suffering from heat
मऊ। जिले में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं मौसम परिवर्तन से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गत वर्ष छह अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बाजारों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस, पानी, कोल्ड ड्रिंक व शीतल पेय पदार्थ का सहारा लेते देखे गए। तपिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं छह अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी बढ़ऩे से लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग दोपहर में जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने तथा खाली पेट न रहने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, सही समय पर उचित उपचार न मिलना यह खतरनाक साबित हो सकता है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना था कि पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलना चाहिए। ताजे फल और हरी सब्जियों के साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए। उधर गेहूं की फसल तैयार हो गई है। लेकिन एक बार फिर मौसम में बदलाव से किसानों को फसल नुकसान की चिंता खाए जा रही है। किसान पैदावार को घर लाने के लिए दिन रात एक कर दिए हैं, ताकि उन्हें समय पर सुरक्षित रखा जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed