फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau's horse ran the fastest in the horse racing competition

Mau News: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़ा मऊ का घोड़ा

Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mau's horse ran the fastest in the horse racing competition
इंदारा। कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव में शुक्रवार की शाम महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें विभिन्न जिलों से आए 55 घोड़े प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। प्रतियोगिता में मऊ जिले के निखिल राय के घोड़े ने सबसे तेज दौड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नुपुर अग्रवाल ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा का पट खोलकर महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घुड़सवारों को हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में बलिया, आज़मगढ़, गाजीपुर,गोरखपुर, देवरिया सहित विभिन्न जनपदों के 55 घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन भागों में बांटा गया जिसमें दो दांत, नाकंद, पट्टा घोड़ों का दौड़ हुआ। कुल पांच चक्र की प्रतियोगिता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकंद घुड़दौड़ प्रतियोगिता में निखिल राय मऊ का घोड़ा प्रथम, शिवम राय (नरही बलिया) का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा।दो दांत घुड़दौड़ प्रतियोगिता में एक निजी स्कूल का घोड़ा प्रथम, टुनटुन यादव बड़ा गांव मऊ का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। पट्टा घोड़दौड़ प्रतियोगिता में अजय सिंह बक्सर बिहार का घोड़ा प्रथम स्थान, रणजीत सिंह गड़वार बलिया का घोडा़ दूसरा स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्राफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिया।

कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय, घोसी विधायक सुधाकर सिंह,भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीर गाथा अमर है। इस मौके पर महेंद्र सिंह गोलू, बृजेश सिंह टेलू, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश साहनी, समाजसेवी अजय जायसवाल, सुभासपा नेता फागू सिंह, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गुड्डू शर्मा व अध्यक्षता महेंद्र सिंह गोलू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed