फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maurya Kushwaha society will have to struggle to get the key to power- Poonam Maurya

सत्ता की चाभी पाने को मौर्य कुशवाहा समाज को करना पड़ेगा संषर्ष- पूनम मौर्य

Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Maurya Kushwaha society will have to struggle to get the key to power- Poonam Maurya
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या विद्यालय के हाल में शुक्रवार को कुशवाहा महासभा मधुबन के तत्वाधान में जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूनम मौर्य ने कहा कि कुशवाहा व मौर्य समाज विश्व के इतिहास में गौरवशाली व बलशाली साम्राज्य के संस्थापक रहे हैं। कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग सबसे बड़ी आबादी के रूप में देश में निवास करते हैं।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कुशवाहा और मौर्य समाज को राजनीतिक महत्वाकांक्षा को और तेजी के साथ बढ़ाना होगा। कुशवाहा और मौर्य समाज को सत्ता की चाभी पाने के लिए कठिन संघर्ष करने की वकालत करते हुए कहा कि कुशवाहा एवं मौर्य समाज एकजुटता से ही शासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने में सफल होंगे। कहा कि जरूरत है कि कुशवाहा समाज खेती के साथ राजनीति के भी खिलाड़ी बनें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहाकि जिला पंचायत चुनाव में पूनम मौर्य ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशवाहा और मौर्य समाज के सम्मान का गौरव बढ़ाया है। राधेश्याम मौर्य ने कहाकि कुशवाहा,मौर्य समाज को राजनीति व सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश मौर्य ने कहाकि पूनम मौर्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुशवाहा समाज को मजबूत राजनीतिक धरातल देंगी।अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि पूनम मौर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर संपूर्ण कुशवाहा, मौर्य समाज के गौरव को बढ़ाया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रीता मौर्या एवं इंद्रावती देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर मौर्य ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed