फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   maun news rape

घर में अकेली पाकर किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
maun news rape
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 14 वर्षीय किशोरी को घर में अकेली पाकर एक परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। युवक किशोरी की मां के कहने पर उसके घर में बल्ब लगाने गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शाम को परिवार के सदस्य बाजार गए हुए थे तथा घर में अकेली किशोरी थी। उसकी मॉ दरवाजे पर बैठी थी, उसी समय कमरे में लगा बल्ब फ्यूज हो गया। इस दौरान मां ने एक परिचित युवक को बल्ब बदलने के लिए कमरे में भेजा तथा खुद दरबाजे पर किसी व्यक्ति से बात करने लगी। इसी बीच अकेली किशोरी को देख युवक ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार किया। बाद में युवक फरार हो गया। किशोरी ने मां को आप बीती सुनाई। परिजन घर लौटे तो महिला ने उन्हें घटना के बारे में बताया। किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, आरोपी युवक विनोद यादव निवासी सरफोरा को पुलिस ने शनिवार को चकऊथ तिराहे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed