{"_id":"664e3a9ec71db45d4604185d","slug":"mau-youth-dies-in-accident-in-ballia-two-injured-mau-news-c-20-1-vns1073-610593-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हादसे में मऊ के युवक की बलिया में मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हादसे में मऊ के युवक की बलिया में मौत, दो घायल
विज्ञापन
बेल्थरारोड/फतेहपुर मंडाव। मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के समीप मंगलवार की रात टैंकर के धक्के से मऊ के रहने वाले बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बेल्थरारोड में ही काम करते थे। वह बाइक से सोने के लिए दरी खरीदने जा रहे थे। एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
दो को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद टैंकर समेत चालक भाग निकला। मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के गोंठा बारी ग्राम निवासी कृष्णा (25), पवन (20) और उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम निवासी अर्जुन (19) रात में बाइक पर सवार हो मधुबन मार्ग होकर मऊ की ओर जा रहे थे। कृषि मंडी के पास सड़क से गुजरते समय सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। टैंकर के धक्के से तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक इलाज के बाद पवन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के घर सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।