{"_id":"697e4cc9a6478175f10bfe54","slug":"mau-team-defeated-ghazipur-by-one-run-scoring-809-runs-in-80-overs-mau-news-c-295-1-svns1028-140178-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ की टीम ने गाजीपुर को एक रन से हराया, 80 ओवर में बने 809 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ की टीम ने गाजीपुर को एक रन से हराया, 80 ओवर में बने 809 रन
विज्ञापन
नगर के इमिलिया स्थित ग्राउंड में डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगी के मैच में खेलते
नगर के इमिलिया स्थित ग्राउंड पर शनिवार को डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ और सीपीसी गाजीपुर के बीच मैच खेला गया। शानदार मुकाबले में वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ ने सीपीसी गाजीपुर को एक रन से हरा दिया।
मैच की दोनों पारियों के 80 ओवर में 809 रन बने। मैच में सीपीसी गाज़ीपुर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ की तरफ से आर्यन राव के 100 रन, दीपक यादव ने 114, फरहान ने 68, जियाऊर्रहमान के 52 रन की बदौलत के टीम ने 40 ओवर मे 405 रन बनाए।
सीपीसी गाजीपुर के गेंदबाज संजय राजभर को 3 विकेट और सूरज को 1 विकेट मिला। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीसी गाजीपुर की टीम ने भी ताबातोड़ खेल दिखाया। बल्लेबाज आदर्श राय ने 115 रन, संजय राजभर 68, आशीष रावत ने 43, भावेश ने 87 रन बनाकर मैच को रोमांचक स्थिति मे पहुंचा दिया।
विज्ञापन
अंतिम 6 बॉल पर 7 रनों की जरूरत पड़ी। एक-एक रन बनाते गए। अंतिम 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे, परंतु शेखर की गेंदबाजी के दम पर 1 रन से वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ ने मैच को अपने नाम किया।
वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ की तरफ से शेखर को 4 विकेट, जीशान और सलमान को 1-1 विकेट मिला। 2 विकेट रन आउट के रूप मे गिरे । गाजीपुर की टीम निर्धारित 40 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 404 रन ही बना सकी। मैच के हीरो दीपक रहे जिन्होंने 115 रन बनाए। अंपायर प्रियांशु राय और अंतिम सिंह रहे। स्कोरिंग बृजेश सिंह ने की।