फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau student dies in road accident in Ghazipur, BHU

Mau News: मऊ के छात्र की गाजीपुर में सड़क दुर्घटना, बीएचयू में मौत

Fri, 05 Apr 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mau student dies in road accident in Ghazipur, BHU
चिरैयाकोट। गाजीपुर में हुए सड़क हादसे के बाद ग्राम भेड़ियाधर गांव के छात्र विवेक यादव की बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शव देर शाम घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विवेक यादव (20) भेड़ियाधर गांव का रहने वाला था। मंगलवार शाम को वह अपने गांव के मित्र राहुल यादव (22) के साथ गाजीपुर के जमानियां बाजार स्थित नियाजु बाबा देवस्थली से वापस लौट रहा था। गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कतोलिया गांव के पास जब दोनों बाइक से पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवेक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के बीएचयू के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था, जहां पर उपचार के दौरान बुधवार देर शाम मौत हो गई। देर रात शव का गाजीपुर गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विवेक यादव छह भाईयों में सबसे छोटा था। वह घर पर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed