फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: SP demonstrated against inflation and corruption

मऊः महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mau: SP demonstrated against inflation and corruption
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रशासन पर उत्पीड़न करने, महंगाई और भ्रष्टाचार आदि 16 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले के सभी चार तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व ने धरना प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर के अपने प्रत्याशी को जिताया। विपक्षी प्रत्याशियों के पर्चा छिनवाये तथा असलहों के बल पर विपक्षी प्रत्याशियों का अपहरण करने का प्रयास किया। सपा के वयोवृद्ध नेता तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का पर्चा छिनवाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है तेल के दाम आसमान छू रहे हैं वही खाने वाला तेल, मूल्य से तीन गुना ज्यादा हो गया है। यह सब केवल सरकार की गलत नीतियों के चलते हुआ है। कहा कि अब जनता 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है। धरना को राम हरि चौहान ,अल्ताफ अंसारी, पूर्व एमलसी रामजतन राजभर, राणा सिंह, रामधनी यादव, शैलेन्द्र यादव साधु, शिवप्रताप यादव मुन्ना, जिला महासचिव कुद्दूश अंसारी, रामधनी चौहान, के के पांडेय ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मधुबन: तहसील के सपा जन सुग्गीचौरी स्थित कैंप कार्यालय एवं दुबारी मोड़ से जुलूस निकालकर मधुबन शहीद स्मारक परिसर पहुंचे। वहां सभा की। सभा में पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में सरकार ने सरकारी मिशनरियों का जमकर दुरुपयोग किया। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के विपरीत प्रत्याशियों का दमन उत्नीड़न कर कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की। कहा कि आगामी चुनाव में इसका जवाब देने के लिए जनता तैयार बैठी है। धरने को पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव, रामायण यादव , दूधनाथ यादव, चंद्रकांत मौर्य, विनोद साहनी, गुड़िया खातून, आध्या शंकर, बबलू पासवान, सुधाकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी:महंगाई, चुनाव में धांधली उत्पीड़न आदि के विरोध में घोसी नगर स्थित सपा कार्यालय से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह व निवर्तमान प्रमुख सुजीत सिंह आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर महगाई,भ्रष्टाचार, गन्ना मूल्य भुगतान,महिलाओं के उत्पीड़न आदि से संबंधित16 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम डॉ सीएल सोनकर को सौंपा। धरना सभा में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह व प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव,निवर्तमान प्रमुख सुजीत सिंह ,विनीत कुशवाहा व खुर्शीद खान, राजेंद्र पांडेय,लालचंद यादव, खुर्शीद खान,अमरेंद्र बहादुर, संजय सिंह,राजकुमार यादव, डॉ रामकृष्ण यादव, पंकज यादव, सीताराम कुशवाहा, रियाजूल हक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना किया।

मुहम्मदाबाद गोहना: पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान और पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सपाजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुुख चुनाव में प्रदेश सरकार पर धांधली किए जाने का आरोप लगाकर इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उपजिलाधिकारी को महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा, पंचायत चुनाव में मनमानी, डीजल पेट्रोल आदि की महंगाई, कृषि कानून वापस लेने आदि से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र देकर कार्यवाई की मांग किया। धरना में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद, सदानंद यादव, प्रेमचंद यादव, राजकुमार पासवान, हरेंद्र सरोज, जंगबहादुर यादव, अवधेश यादव, लल्लन यादव, अलंकार यादव, अजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed