{"_id":"6636865a1484ad5411043615","slug":"mau-shahganj-route-no-passenger-train-facility-during-the-day-mau-news-c-295-1-mau1001-112280-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ शाहगंज रूटः दिन में पैसेंजर ट्रेन की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ शाहगंज रूटः दिन में पैसेंजर ट्रेन की सुविधा नहीं
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रेल महकमा यात्रियों के लिए रेलवे सुविधाएं बढ़ाने का लाख दावा करे लेकिन मऊ शाहगंज रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के अभाव से इस रूट पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ नही मिल रहा है। सुबह सात के बाद शाम 6 बजे तक 11 घंटे तक इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन की सुविधा नहीं है। मऊ व आजमगढ़ जनपद मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। पैसेंजर ट्रेन की सुविधा न होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। शाहगंज, मऊ बलिया रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन न होने से तीन जनपदों के यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा नहीं मिल रही है। मंडल मुख्यालय आजमगढ़ जाने को लेकर सुबह सात के बाद शाम सात बजे तक अन्य कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। इसी प्रकार दूसरी तरफ से भी आजमगढ़ से सुबह सात बजे पैसेंजर ट्रेन के बाद शाम छह बजे लगभग 12 घंटे के बीच अन्य कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। कचहरी और सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले दैनिक कर्मचारियों को या तो अपने संसाधन या फिर निजी और रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ता है जिसके लिए उनके अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
कोट
समस्या को लेकर उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को कई पत्र लिखा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस रूट को डबल ब्रॉडगेज, इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद भी पैसेंजर ट्रेनों का अभाव यात्रियों के साथ मजाक है। अभी दिन में कम से कम एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की व्यवस्था किया जाना जरूरी है।
आलम कुरैशी, पूर्व सदस्य,रेल परामर्श दात्री समिति