Mau School Video Viral: कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर के गुरुजी का पहाड़ा याद कराने का अंदाज हो गया वायरल
मऊ के कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर, देवलास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल के गुरुजी बच्चों को पहाड़ा याद करवा रहे हैं। वो भी गाते और झूमते हुए। गुरुजी का पहाड़ा याद कराने का ये अंदाज वायरल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन में जब आप स्कूल जाते थे तो अक्षर ज्ञान और पहाड़ा सबसे पहले सीखा होगा। पहाड़ा तो स्कूल की प्रार्थना सभा के तुरंत बाद सुनाने को भी बोला जाता होगा। तब याद करना कठिन भी लगता था। लेकिन आज सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे बड़ी आसानी से पहाड़ा याद कर रहे हैं। उनके चेहरे पर कोई शिकन ना होकर खुशी दिख रही है।
जी हां, मऊ के कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर, देवलास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल के गुरुजी बच्चों को पहाड़ा याद करवा रहे हैं। वो भी गाते और झूमते हुए। गुरुजी का पहाड़ा याद कराने का ये अंदाज वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दिया है।
गुरुजी जैसे-जैसे पहाड़ा बोल रहे हैं बच्चे भी उनकी तरह लय और सुर ताल के साथ पहाड़ा सुना रहे हैं। ये देखकर आपके मन में भी ये बात जरूर आई होगी कि काश हमें भी ऐसे ही पहाड़ा याद करवाया होता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.