{"_id":"5eee2ee08a9c37259303d124","slug":"mau-s-corona-positive-dead-during-treatment-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के कोरोना पॉजिटिव ने BHU में इलाज के दौरान दम तोड़ा, संपर्क में आए पांच लोगों हुए क्वारंटीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के कोरोना पॉजिटिव ने BHU में इलाज के दौरान दम तोड़ा, संपर्क में आए पांच लोगों हुए क्वारंटीन
Sat, 20 Jun 2020 09:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ नगर के खीरीबाग निवासी अधेड़ की मौत के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधेड़ को इलाज कराने के लिए बीएचयू भेजा गया था। शुक्रवार की देर शाम उनकी मौत हो गई, परिजन उनका शव लेकर घर आ गए। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने खीरीबाग को हॉटस्पॉट बनाने के साथ मृतक के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि नगर के खीरीबाग निवासी 52 वर्षीय अधेड़ सांस लेने में तकलीफ होने पर 18 जून को इलाज कराने के लिए बीएचयू गए थे। वहां इलाज से पहले उनका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर मऊ आ गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। दोपहर बाद बीएचयू के मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद खीरीबाग को हॉटस्पॉट बनाने के साथ मृतक के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन