फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau rolled due to non-disposal of garbage, 28th rank in cleanliness on state label

कचरा निस्तारण न होने से लुढ़का मऊ, स्टेट लेबल पर स्वच्छता में 28वीं रैंक

Sun, 21 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mau rolled due to non-disposal of garbage, 28th rank in cleanliness on state label
जनपद में कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में इस बार जनपद पिछली बार की अपेक्षा 11 पायदान नीचे आ गई है। पिछली बार जनपद की राष्ट्रीय स्तर पर 140 वीं रैंक थी, वहीं इस वर्ष जो लुढ़ककर 225 रह गई। पूरे प्रदेश में मऊ जनपद की स्वच्छता में रैंकिंग 28वीं है। जबकि पिछली बार प्रदेश में मऊ जनपद की 17वीं रैंकिंग थी। सिटीजन फीडबैक में नगर पालिका 1164 अंक प्राप्त कर मंडल में प्रथम स्थान पर रही। वहीं मुबारकपुर नगर पंचायत 1079 अंक पाकर मंडल में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स की तरफ से निकायों की स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की स्वच्छता रैंकिंग सूची जारी कर दी गई है। रैंकिंग में पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण जनपद के किसी भी निकाय में अभी तक कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था का न होना है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत कोपागंज में प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक लगाया नहीं जा सका है।अधिकारियों की मानें तो कचरा निस्तारण के लिए प्लांट न होने के कारण जनपद की रैंकिंग कम हुई है। जबकि अन्य जिलों के कई निकायों में सालिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट लगे हैं, जिस कारण उनकी रैंकिंग सुधरी है। नगर पालिका में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। जिससे अगली बार मऊ की रैंकिंग अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed