{"_id":"67a7279f77667e545f06f720","slug":"mau-road-accident-many-people-injured-after-car-collides-with-wall-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नई- नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा था दूल्हा, चालक को आई झपकी; दीवार से टकराई कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नई- नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा था दूल्हा, चालक को आई झपकी; दीवार से टकराई कार, चार घायल
Sat, 08 Feb 2025 03:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:15 PM IST
सार
Mau Accident News: मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सिंधी बाबा कुटी के पास शनिवार को सड़क हादसा हुआ। जिसमें दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सिंधी बाबा कूटी के पास शनिवार की सुबह कार चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दूल्हा-दूल्हन के साथ चार लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये है मामला
जानकारी के अनुसार दुल्हा अरूण कुमार (25) प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र के टांका गांव का निवासी है। शुक्रवार को उसकी शादी बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के कसौंडर गांव की रिया के साथ हुई। शनिवार को दुल्हन की विदाई करा कर लौट रहा था। कार अभी मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास पहुंची ही थी।
विज्ञापन
इसी बीच ड्राइवर को झपकी आ गई और कार बेकाबू होकर एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दीवार में टक्करा गई। हादसे के समय कार की रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर इतनी तेज हुई गाड़ी का दोनों एयर बैग खुल गया। कार में सवार दुल्हा अरूण, दुल्हन रिया, दुल्हन की बहन खुशबू और ड्राइवर संतोष कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
साथ ही साइकिल सवार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर उस्मानपुर गांव निवासी राम गिरीश (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने एबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कार ड्राइवर संतोष, दूल्हा अरूण और साइकिल सवार राम गिरीश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया है।