फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau ranks 10th in the state in applying vigilance dose to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता डोज लगाने में प्रदेश में मऊ 10वें पायदान पर

Fri, 12 Aug 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Mau ranks 10th in the state in applying vigilance dose to prevent corona infection
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता डोज लगाने में प्रदेश में मऊ 10वें पायदान पर
विज्ञापन

76 हजार 800 लोगों को लग चुकी है बुस्टर डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। देेश में वैश्विक महामारी कोरोना को मात दे चुका टीकाकरण अभियान अब भी जारी है। देश में रह-रह कर कोविड का संक्रमण बढ़ जा रहा है। ऐसी स्थिति रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सतर्कता डोज लगाने का भी अभियान छेड़ रखा है। सतर्कता डोज लगवाए जाने के मामले में प्रदेश में मऊ जनपद 10वे स्थान पर है।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में मुफ्त टीका अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। हर दिन लोग इस अभियान के तहत टीके की खुराक ले रहे हैं। जिले मेें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 16 लाख 62 हजार लोगों को कोविड टीका लगाया जाना था। उसके सापेक्ष 17 लाख से अधिक पहली डोज लगी थी। वहीं दूसरी डोज 15 लाख से अधिक लोगों को लगी। लगभग छह लाख लोगों को बुस्टर डोज लगाया जाना है।
विज्ञापन

इस अभियान से बूस्टर खुराक की मांग बढ़ रही है। अब तक 76 हजार 800 लोगों को बुस्टर डोज लगाया गया है। जिले के सरकारी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगाए जाने के आंकड़े पर नजर डाले तो प्रदेश में जनपद सतर्कता डोज लगाने में 10वें स्थान पर है। अधिकारियों की मानें तो सतर्कता डोज उन व्यक्तियों को ही लगाई जा रही है, जो लोग पहले के दो टीके लगवा चुके हैं और छह माह बीत चुका है। ऐसे लोग तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सतर्कता डोज अवश्य लगवा लें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----------
जिले मेें 76 हजार 800 लोगों को बुस्टर डोज लगाया जा चुका है।सतर्कता डोज उन व्यक्तियों को ही लगाई जा रही है, जो लोग पहले के दो टीके लगवा चुके हैं और छह माह बीत चुका है। ऐसे लोग तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सतर्कता डोज अवश्य लगवा लें। ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
डॉ. जीसी पाठक
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed