फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Police ranks first in the state for securing criminals' fingerprint and iris data.

Mau News: अपराधियों का फिंगरप्रिंट, आईरिस डाटा सुरक्षित करने में मऊ पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर

Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mau Police ranks first in the state for securing criminals' fingerprint and iris data.
अपराधियों के फिंगरप्रिंट, आईरिस, चेहरा और डीएनए के आधार पर डाटा सुरक्षित करने में मऊ पुलिस बीते तीन माह से प्रदेश में पहले स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने डाटा सुरक्षित करने वाली नफीस शाखा के नोडल एएसपी अनूप कुमार, शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक साधू शरण, आरक्षी अखिलेश, द्विजेंद्र देव शुक्ल और विनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर शुक्रवार को सम्मानित किया।
मऊ पुलिस ने मार्च, अप्रैल और मई में सबसे अधिक 475 अपराधियों का डेमोग्राफिक डाटा सुरक्षित कर उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 47 सजायाफ्ता कैदी हैं, जो जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में 110 अपराधियों की फीडिंग की गई, इनमें से आठ सजायाफ्ता हैं। अप्रैल माह में 152 का डाटा सुरक्षित किया गया, इनमें से 11 सजायाफ्ता हैं। मई माह में सबसे अधिक 213 अपराधियों का डाटा सुरक्षित किया गया, इनमें से 28 सजायाफ्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस द्वारा संचालित नफीस पोर्टल पर पुलिस थानों द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों और न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध अभियुक्तों के अंगुलियों के निशान, चेहरा, आईरिस (आंख की रेटिना) और डीएनए लेकर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण फीडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed