फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau police encounter Two criminals bounty of 25000 each arrested

Mau News: मऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 10:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

Mau Police Encounter: मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। घटना में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Mau police encounter Two criminals bounty of 25000 each arrested
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश व घटना की जानकारी देते एएसपी महेश सिंह अत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा पुलिया के पास शुक्रवार की भोर में घोसी पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 25/25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एसपी इलामारन जी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से जेवरात, एक तमंचा, 4 कारतूस बरामद किया गया है। बताया कि बदमाशों के लोकेशन की सूचना मिलने पर घोसी पुलिस टीम के साथ एसओजी/स्वाट टीम ने भोर में दो बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा पुलिया के पास से घेराबंदी कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच आ रहे दोनों बदमाश को जब पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें एक ने फायरिंग कर दी। जवाब में नरेश पुत्र जियाराम और कोमल को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक बदमाश को दाएं पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर 25/25 हजार रुपये का इनाम था। बदमाश सराफा की दुकानों से चोरी की घटनाओं का अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी- डंडे और रॉड, छोटे भाई की मौत; बड़ा भाई गंभीर

बदांयू के है दोनों आरोपी

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बदांयू जिले के है। इसमें  नरेश ग्राम भोजपुर नरायनपुर तो कोमल निवासी ग्राम धनपुरा का है। बताया कि इनके पास से चोरी के चांदी के 797 ग्राम वजन के 14 पाजेब बरामद हुए। बताया कि कोमल पर जिले के घोसी और रानीपुर थाना में दो मुकदमे के अलावा चार अन्य मुकदमा दर्ज है। जबकि नरेश पर घोसी और रानीपुर के अलावा 13 यानी कुल 15 मुदकमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed