फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Police arrested three teenagers accused of molesting teenage girl

Mau News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तीन किशोरों को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया बाल सुधार गृह

Tue, 06 Jan 2026 11:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Jan 2026 11:04 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में दो जनवरी की रात घर के बाहर नल पर बर्तन धुल रही किशोरी के साथ तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरापी किशोरों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन
Mau Police arrested three teenagers accused of molesting teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया बाजार के पास से सोमवार को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन किशोरों को पुलिस ने पकड़  लिया। पूछताछ के बाद तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में तीन जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


ये है मामला
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चकिया बाजार के आगे संत रविदास मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इनमें दो 17 वर्ष और एक 16 वर्ष का किशोर है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: मैं रिहंद हूं... जहां डूबा सिंगरौली स्टेट, वहीं से रोशन हो रहा देश; 63 साल पहले हुआ था लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जनवरी की रात किशोरी अपने घर से 25 मीटर की दूरी पर स्थित नल पर बर्तन धोने के लिए गई थी। इसी दौरान एकांत में पाकर तीन किशोरों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed