फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news worship

महामंडलेश्वर ने वनदेवी धाम पर किया पूजन अर्चन

Sun, 13 Oct 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
mau news worship
वनदेवी धाम पर पुजन अर्चन करते जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर और सिद्धपीठ श्री हथिया राम मठ क? - फोटो : MAU
पिपरीडीह। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने रविवार को क्षेत्र के पौराणिक स्थल वनदेवी धाम में रविवार को मां वनदेवी की विधिविधान से पूजन -अर्चन किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लगभग एक घंटे तक किए गए पूजन-अर्चन से पूरा धाम मां वनदेवी के जयकारों से गूंज उठा। महा मंडलेश्वर ने मां वनदेवी मंदिर में विधि विधान से पूजन -अर्चन किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने वनदेवी धाम के पौराणिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगत जननी सीता के वन में प्रवास के कारण उन्हें वनदेवी कहा जाता रहा। माता सीता के स्वरूप के साक्षात दर्शन यहां प्राप्त होते हैं। वनदेवी धाम में दर्शन -पूजन से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं। मन मांगी हुई मुरादें भी पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि अति पौराणिक स्थल जहां माता सीता के निवास का साक्षात प्रमाण है। उस माता के मंदिर के भवन की भव्य रूप देकर विशाल मंदिर बनाया जा रहा है।इसमे क्षेत्र व नगर के सम्मानित लोगों की धार्मिक सहभागिता की भूमिका बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने आह्वान किया कि वर्तमान में शुरू हो चुके भव्य मंदिर भवन निर्माण में नगर क्षेत्र गांव के व्यवसायी, चिकित्सक, मजदूर, गृहिणी, किसान व आमजन का नैतिक कर्तव्य बनता है कि मंदिर निर्माण में जो भी संभव हो दान सहयोग कर पुण्य के भागी बने। इस दौरान बन रहे विशाल मंदिर के कार्यों का जायजा लिया। अति प्राचीन पोखरे की सुंदरीकरण,धर्मशाला आदि के निर्माण कराने की सलाह देते हुए भक्तों से मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया । इस दौरान पुजारी सुनील गिरी ,मनोज, दिवाकर,भोलू,यमुना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed