फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news welcome

कभी भाई भतीजावाद को प्रश्रय नहीं दिया : फागू

Fri, 30 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news welcome
गर पालिका कम्युनिटी हाल में लोक कल्याण सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह - फोटो : MAU
मऊ। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का कम्युनिटी हाल में लोक कल्याण सेवा न्यास ने नागरिक अभिनंदन किया। फागू चौहान ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाई भतीजावाद को प्रश्रय नहीं दिया। राज्यपाल ने कहा कि आज भले ही वह संवैधानिक पद पर हैं, लेकिन लोगों को सहयोग उनके लिए आज भी अपेक्षित है। विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि विश्वास है कि राज्यपाल अपनी कार्यशैली से बिहार को लाभान्वित करेंगे।लोक कल्याण सेवा न्यास मार्गदर्शक मण्डल के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि फागू चौहान अपने क्षेत्र के निवासियों के बीच सदा से ही बेदाग छवि के लोकप्रिय नेता रहे हैं। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य तथा विशिष्ठ अतिथि डॉ. एके मिश्र ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल बिहार की उच्च शिक्षा के लिए अपना बेहतरीन योगदान देंगे। राज्यपाल का स्वागत आशा किरण सेवा समिति, भारत विकास परिषद, पं. रामाज्ञा दुबे स्मारक रचना परिषद, मारवाड़ी युवा चेतना मंच, आर्ट ऑफ लीविंग, स्वदेशी जागरण मंच, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, चौहान चेतना मंच, मऊ स्वर्णकार संघ, व्यापार मंडल, प्रधान संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, राम कुमार गिरिजा देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, प्रभुनाथ चौहान, रामविलास चौहान, डा.एच एन सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, गनेश सिंह, डॉ. सीता राय, संजय पाण्डेय, मनोज राय, दीनबंधु राय, प्रवीण गुप्ता, योगेश राय, संगीता द्विवेदी, संतोष वर्मा, मीना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यहां से जाने के बाद राज्य पाल मतलूपुर स्थित राम ज्ञान यादव के पेट्रोलपंप पर रुके। वहां पर लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed