फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news vishvkarma

पूजे गए आदि देव शिल्पी

Tue, 17 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news vishvkarma
रेलवे स्टेशन परिसर में विश्वकर्मा जयंती पर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की स्थापित प्रतिमा और पू - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों और कारखानों में लोगों ने औजारों आदि की सफाई कर पूजन-अर्चन किया साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो, पुलिस लाइन, जलनिगम, नगर पालिका सहित अन्य संस्थानों में विश्वकर्मा पूजन किया गया। नगर में पेट्रोलपंप, गैराज आदि प्रतिष्ठानों में बुधवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। प्रतिष्ठानों की साफ सफाई के बाद सभी सामानों का पूजन कर मिष्ठान लोगों में वितरित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शासकीय प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की गई। इस क्रम में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के देखरेख में हथियारों का पूजन कर प्रसाद सिपाहियों में वितरित किया गया। वहीं मऊ बस डिपो और डिपो वर्कशाप को झंडियों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। पूजन-अर्चन के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी तरह से जलनिगम में विश्वकर्मा पूजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं दूरभाष केंद्र सीडाट परिसर में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया। रेलवे स्टेशन पर स्टेेशन अधीक्षक ददनराम द्वारा पूजन किया गया। वहीं नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों द्वारा भी विश्वकर्मा पूजन कर कर्मचारियों में प्रसाद वितरित किया गया। ग्लोबल आईटीआई में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा नेता विक्रम चौहान ने छात्रों और अध्यापको का मनोबल बढ़ाते हुए संस्था प्रधानाचर्या आकाश सिंह को कार गिफ़्ट की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार, पंकज सिंह, शुभम मल्ल, संजय यादव, श्रीकांत यादव और श्रवण कुमार उपस्तिथ रहे। अमिला संवाददाता के अनुसार कस्बा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अखंड हरि किर्तन व अखंड रामायण के पाठ का आयोजन के साथ विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान अमिला, थानीदास, चिरैयाडाड, सोनाडीह, भटमिला आदि स्थानों पर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की आराधना राजमिस्त्री, बढई, मोटर वाहन मिस्त्री, मिल मालिक ने विधिविधान की। मधुबन : क्षेत्र के दिशा आईटीआई खीरीकोठा प्रांगण में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक प्रेम भूषण पाण्डेय बच्चों को विश्वकर्मा जयंती के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं, मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी आईटीआई कालेज, श्रीकृष्णा अंबेडकर आईटीआई कालेज, सहित क्षेत्र के दुबारी, मर्यादपुर, सिपाह में भी हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। कुसम्हा : दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा का पुजन औद्योगिक क्षेत्र, फैक्टरी, लोहे की दुकान, सभी वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर, हार्डवेयर की दुकान आदि में भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि विधान से किया गया। विश्वकर्मा पूजा को लेकर चांदपुर, गोठा, कोरौली, नईबाजार, बेलौली सहित आदि स्थानों पर लोगो ने साफ सफाई कर भगवान की पूजा अर्चना किया। घोसी : मझवारा मोड़ पर विश्वकर्मा समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा का प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन कर विश्वकल्याण की कामना की गयी। इस अवसर पर घोसी नगर के मझवारा मोड़ से भव्य जुलूस निकाला गया ,जो सिनेमा हाल ,ब्लाक मुख्यालय, तहसील, मधुबन मोड़ ,बड़ागांव मोड़ ,बड़ागांव बाजार होते हुए सीताकुण्ड ,सिनेमा हाल के बाद पुन: मझवारा मोड़ पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर महावीर विश्वकर्मा, शेषनाथ विश्वकर्मा, सूर्यभान विश्वकर्मा, अनुपम विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा ,रमेश विश्वकर्मा, प्रशांत उर्फ शुभम मिश्रा, सुनीत ,फूलचंद राम ,विद्यासागर शर्मा आदि जुलूस में शामिल रहे ।इसके साथ ही मोहन इंजीनियरिंग बड़ागाँव, राज इंजीनियरिंग धरौली, किसान सहकारी चीनी मिल घोसी ,छविनाथ हार्डवेयर ,जनता हार्डवेयर सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन कर विश्वकल्याण की कामना की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed