मधुबन । तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह स्थित महान संत सैयद मीरा शाह बाबा का सालाना उर्स गुरुवार को आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज से आएअकीदत मंदों, ने बाबा कर मजार पर सिर झुका अपने और अपने परिवार के लिए अमन चैन कि दुआएं की।
उर्स की शुरुआत सुबह कुरआन पाक की तिलावत के साथ हुई वहीं बाद नमाज असर नातिया कौवाली के साथ चादर का जलूस निकला और मगरिब की नमाज के ठीक पहले चादरपोशी की रस्म अदा की गई । उर्स में दूर दराज से आएलोगों ने जहां उर्स के विभिन्न आयोजनों में अपनी भागीदारी दर्ज करायी वहीं बड़ी संख्या में महिलाओ एंव बच्चों ने मेला का लुत्फ़ उठाया और खूब खरीदारी की ।मजार के वर्तमान सज्जादानशीन सैयद कमाल अहमद ने उर्स में आये सभी जायरीनों के प्रति आभार प्रकट किया । सैयद सबी अहमद, अनवारुल हक, लक्ष्मण वर्मा, मनोज वर्मा, खुर्शीद बाबू, अशफाक आलम, नीबू लाल, शाहिद खान, अशरफ अली, सच्चन भाई, अशरफ अली, साहिल, फैजान आदि रहे