फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news transfarmer

50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
mau news transfarmer
ेमरी जमालपुर बिजली उपकेंद्र पर जला 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर को सही करते कर्मचारी। - फोटो : MAU
मझवारा। क्षेत्र के सेमरीजमालपुर गांव स्थित 33/ 11 विद्युत उपकेंद्र का आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 36 घंटे से 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। एक फीडर से चार फीडर को जोड़ने से किसी तरह एक से दो घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लो वोल्टेज से बल्ब टिमटिमा रहे। बिजली गुल रहने से जहां पानी की दिक्कत है तो वही कुटीर उद्योग पर असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र से सेमरी, इंदारा, लखनी, मझवारा तथा लुदुही फीडर से 60 गांव संबद्ध हैं। विद्युत उपकेंद्र में लगा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात फुंक गया। बिजली गुल रहने से सुबह शाम पानी के लिए मारामारी मच जा रही है। कुटीर उद्योग पर असर पड़ रहा है। विभाग की तरफ से पांच एवीए के ट्रांसफार्मर से चार फीडर को जोड़ा गया है। इसके चलते एक से दो घंटे ही किसी तरह से बिजली मिल रही है। कारोबारियों की मानें तो आए दिन तकनीकी खामी आने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को सड़क पर उतरेंगे। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविंद्र नाथ सिंह का कहना था कि मरम्मत कार्य जारी है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। चिरैयाकोट : नगर पंचायत चिरैयाकोट बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से फुंका पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कई बार शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। ऐसे में पांच दिन से 100 घरों में अंधेरा छाया पड़ा हुआ हैं। बिजली विभाग द्वारा चिरैयाकोट बाजार में 100 घरों में बिजली आपूर्ति 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से की जाती है। 20 25 सितंबर को ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे बीते पांच दिनों से आपूर्ति ठप पड़ी हुई, जबकि ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कई बार बाजारवासियों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, बावजूद ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासी ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, पिंटू जायसवाल, गंगासागर चौरसिया, महेंद्र मद्धेसीया, रमेश मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर 20 सितंबर को किसी तरह कई बार शिकायत के बाद लगाया गया। लेकिन वो भी केवल पांच दिन में ही फुंक गया। ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ऐसे में ना केवल लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, बल्कि पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इस बाबत अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी ना होने की बात कही, बोले कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed