मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टर्मिनेट चल रही कृषक एक्सप्रेस मंगलवार से वाराणसी सिटी रवाना होगी। जबकि निरस्त तीन पैसेंजर भी अपने निर्धातर स्टेशन से रवाना होगी। इससे बीते कई दिनों से वाराणसी रूट पर कम ट्रेनों के संचालन के चलते हो रही समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी। सोमवार को लखनऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस मऊ से टर्मिनेट होकर लखनऊ के लिए रवाना हुई, जबकि गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैैसेंजर, तमसा पैसेंजर, भटनी पैसेंजर निरस्त रही। वहीं सुबह दादर एक्सप्रेस के जाने के बाद शाम तक वाराणसी रूट पर कोई ट्रेन न होने के चलते दादर एक्सप्रेस में यात्रियों की काफी भीड़ रही। बीते कई दिनों से कृषक एक्सप्रेस के मऊ में टर्मिनेट होने तथा वाराणसी रूट पर संचालित तीन पैसेंजरों के निरस्त होने के चलते दादर एक्सप्रेस में हो रही भीड़ को देखते हुए जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी जवानों के साथ तैनात रहे। बताते चले कि वाराणसी सिटी स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 जनवरी से कृषक एक्सप्रेेस वाराणसी सिटी को मऊ से टर्मिनेट कर चलाया जा रहा है, वहीं गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर, भटनी पैसेंजर,तमसा पैसेंजर निरस्त चल रही है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ददनराम का कहना है कि नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कृषक एक्सप्रेस को मऊ से टर्मीनेट कर संचालित किया जा रहा है। बताया कि 21 जनवरी मंगलवार से कृषक टर्मीनेट न होकर पूर्व की तरह वाराणसी सिटी तक चलेगी, वहीं निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी पूर्व की तरह रहेगा।