{"_id":"5e1dfcc18ebc3e4b612e5d1e","slug":"mau-news-theft-mau-news-vns5052036186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे का जंगला उखाड़ कर दस लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी के पकड़ी बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : MAU
Link Copied
घोसी।घोसी कोतवाली के पकडी बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात में चोर कोयाला कारोबारी के मकान के कमरे की खिड़की का जंगला तोड़ कर कमरे में 25 हजार रुपये नगद और ह्वह्व43 थान सोने और 12 थान चांदी के लगभग दस लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया। लेकिन 12 घंटे बाद समचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के पकडी बुजुर्ग गांव मूल निवासी संदीप सिंह विक्की पुत्र सत्येंद्र सिंह कसबे में कोयले का कारोबार करते हैं।वे अपने परिवार के साथ घोसी में ही रहते हैं। गांव के मकान में एक कमरे में उनके सामान,कपड़े और गहने आदि रखे हुए थे। मकान के अन्य कमरों में परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। परिवार के लोग सोमवार की शाम को भोजन करने के बाद अपने कमरों में सो गए। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि विक्की के कमरे के बाहरी जंगले की ग्रिल गायब थी। कमरे के अंदर के सारे सामान बिखरेपड़े थे।आलमारी का दरवाजा टूटा था। सूचना पाकर विक्की भी आनन फानन घर पहुचे। उन्होंने देखा कि दीवान बेड के अंदर रखे अटैची में संदीप सिंह की पत्नी के 43 अदद सोने के गहने तथा12थान चांदी के गहने चोर चुरा ले गए थे। चोर 25000 हजार रुपये नगद भी चुरा ले गए थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन से पुलिस को दी। गृहस्वामी ने पुलिस को लिख्ति तहरीर भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांचपड़ताल की औपचारिता निभाई। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बाबत कोतवाल पीएन मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना में किसी नजदीकी का हाथ प्रतीत होता हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।