{"_id":"5d714ff98ebc3e014a688241","slug":"mau-news-teacher-day-mau-news-vns482163069","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से नवाजे गए गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से नवाजे गए गुरुजन
विज्ञापन
नगर के साई कालेज एवं इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर केक काटते प्रबंधक अखिलेश राय औ
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेजों में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया और उन्हें भरपूर सम्मानों से नवाजा। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जबकि मेधावी बच्चों को भी पुरस्कारों से नवाजा गया। पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को अध्यापक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि बच्चों को एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। साई कालेज एवं इंदू प्रकाश फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस धूम से मनाया गया। प्रबंधक अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि पुरातनकाल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा आज भी कायम है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नगर के इमिलिया स्थित परदहां ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में जिलास्तरीय मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ रमेश सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय घोसी के संजय चौहान, सादिक, रक्षिता बर्नवाल, अनामिका, रंजना सहित 30 बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेनू पांडेय, सुग्रीव प्रसाद सहित प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक शामिल रहे। नगर के फातिमा विद्यालय मेें शिक्षक दिवस के साथ ही बालिका दिवस भी मनाया गया। मदर टेरेसा के अवसान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
नसोपुर स्थित, अमृत पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यालय परिवार ने सर्वपल्ली राधा कृष्णन को नमन किया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मुस्लिम इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य इश्तेयाक अहमद के नेतृत्व में विद्यालय में पौधरोपण किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने शिक्षक ऋषिकेश पांडेय, अनिल विमल, मनोज सिंह, राम अवध, देवानंद, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शरद पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, डॉ. कंचन लता पांडेय, प्रसून लता सिंह, अर्चना गुप्ता, सीमा मिश्रा, शिवानंद, विवेक शुक्ला, सुमित राय, बृजेश राय सहित 30 शिक्षकों को सम्मानित किया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, आजाद हिंद इंटर कालेज में भी कार्यक्रम हुए। नगर के सर्वोदय पीजी कालेज में छात्रसंघ द्वारा अध्यक्ष उद्देश्य पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया।