{"_id":"5d9237698ebc3e015a22324c","slug":"mau-news-strick-mau-news-vns4867040185","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपने यूपी कापरेटिव फेडरेशन कर्मचारी के अध्यक्ष उ
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) कर्मचारी सभा के तत्वावधान में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। साथ उन्होंने चेताया कि यदि मांगे नहीं मांगी गई तो वह धान खरीद का बहिष्कार भी करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान तथा गेहूं खरीद के लिए संस्था को ब्याज पर धन लेना पड़ता है। इससे संस्था का लाभांश ब्याज में निकल जाता है।इससे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूूं धान खरीद के लिए पीसीएफ को दो हजार करोड़ ब्याजमुुक्त दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि जिन कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है उनको एक सितंबर 2016 से ग्रेड पे दो हजार ़दिया जाए। संस्था में वर्तमान रिक्त सभी कैडर के पदों पर तत्काल पदोन्नति की कार्यवाही की जाए। संस्था के कार्यरत कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता नहीं दिया जा रहा है। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। संगठन की तरफ से प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो एक नवंबर से होने वाली धान खरीद का बहिष्कार किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, रमाकांत, विवेक यादव, मोहित निगम, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।