अमिला। दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को घोसी तहसील के अमिला स्थित शांतानंद स्वतंत्रत भारत इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुई। दौड़ में बालक वर्ग में अनीस और बालिका वर्ग में प्रतिभा अव्वल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता 800 मीटर दौड़ से शुरू हुई। जिसमें अनीस यादव प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर भुवाल गुप्ता तो अजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसीक्रम में 1500 मीटर दौड़ सिनियर बालिका में प्रतिभा तथा अंतिमा प्रथम व द्वितीय तो 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग संजय साहनी प्रथम, राहुल दूबे द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर सब जूनियर बालक विवेक सिंह प्रथम, कुंदन पटेल द्वितीय, लियाकत अहमद तृतीय स्थान पर रहे। इसीक्रम में गोला प्रक्षेपण सिनियर बालिका में निरंजन पासवान, प्रतिभा यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान तो 1500 मीटर जूनियर बालक में अजय यादव व सत्येन्द्र यादव क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं गोला प्रेक्षपण जूनियर बालिका में रोशनी व खुशबू क्रमश: प्रथम, द्वितीय पर रही। इससे पहले मुख्य अतिथि योगेंद्र राय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मार्च पास्ट का सलामी लिया तथा स्टेट चैंपियन रानी यादव को मशाल जुलूस सौंपा। जिनके द्वारा पूरे क्रीड़ा प्रांगण का चक्कर लगाया तथा क्रीड़ा भाव की प्रतियोगिता में सहभाग कर खिलाड़ियों को शपथ दिलायी। इस मौके पर कॉलेज के उप प्रबंधक विपिन कुमार राय, प्रधानाचार्य सुशील कुमार राय, ओमप्रकाश राय, प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी, रामजनम सिंह, उपेंद्र राय, राजेंद्र सिंह, राम निवास मौर्य, सहेंद्र सिंह, मिलन कुमार चौरसिया, आभा त्रिपाठी, प्रेमशंकर यादव आदि मौजूद रहे।