फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news shainthvar mall unity

सैंथवार मल्ल की एक जुटता पर दिया गया बल

Sat, 12 Oct 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
mau news shainthvar mall unity
मधुबन । तहसील क्षेत्र के उसुरी में शनिवार को हुई सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की बैठक में आपसी सामंजस्य और भाई चारा बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही आसपास के गांवों में संगठन का विस्तार करने पर चर्चा की गई। बैठक में माधवेश मल्ल ने कहा कि समाज का उत्थान तभी होगा जब हम सब एकजुट होंगे तथा संगठन में शक्ति को चरितार्थ करेंगे। प्रमोद मल्ल ने कहा कि यदि सैंथवार मल्ल समाज का उत्थान चाहिए तो आपसी वैमनस्यता को भुलाकर आर्थिक रूप से कमजोर सजातीय लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिव शरण मल्ल ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए 29 अक्तूबर को स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। बैठक में ज्ञान प्रकाश मल्ल अविनाश मल्ल ने गणेश मल्ल, राम सूरत मल्ल, सतीश मल्ल, आर डी सिंह, अजीत मल्ल, गुड्डू, फूलबदन,अवध विहारी सहित तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed