फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sdm court

वकीलों का एसडीएम न्यायालय में हंगामा

Fri, 09 Aug 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
mau news sdm court
मुहम्मदाबाद गोहना ।स्थानीय तहसील में तारीख देने को लेकर एसडीएम के पीआरओ और अधिवक्ताओ के बीच वाद विवाद हो गया। हंगामा होता देख एसडीएम अतुल वत्स ने मामला संभालने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता और एसडीएम के बीच भी कहासुनी हो गई।बाद में अधिवक्ता एसोसिएशन ने अध्यक्ष अली अकरम की अध्यक्षता में बैठक कर एसडीएम न्यायालय में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को उप जिला अधिकारी अतुल वत्स न्यायालय में मुकदमो की फ़ाइल देख रहे थे। शाम 4:00 बजे उप जिलाधिकारी अपने पेशकार से तारीख देने को कहकर अपने चेम्बर में चले गए। इसके बाद किसी कार्य को लेकर उन्होंने पेशकार को अपने कार्यालय में तलब किया तो अधिवक्ता उन्हें जाने से मना करते हुए डेट फाइनल कर ही जाने की बात कहा। इसी बात को लेकर एसडीएम के पीआरओ अमित कुमार और अधिवक्ताओ में विवाद होने लगा। न्यायालय में शोर शराबा होने पर उपजिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले तो अधिवक्ता संघ और उनके बीच भी कहासुनी हो गयी। इसी बात को लेकर अधिवक्ताओ ने आपात बैठक कर प्रस्ताव पारित कर एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी ने दबाव डालने को लेकर कहा कि आप सभी के विरुद्ध बार कौंसिल को पत्र लिखूंगा ।इससे नाराज सभी अधिवक्ताओ ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर दिया। बाद में देर शाम अधिवक्ताओ ने एक बार फिर से बैठक कर निर्णय लिया कि एसडीएम के पीआरओ को उनके पद से हटाये जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा । इस बारे में पूछे जाने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अतुल वत्स ने कहा कि अधिवक्ता मामूली बात को अनावश्यक तूल दे रहे है। पीआरओ से अगर कुछ गलत हुआ है तो इसे मिल बैठकर हल करने की जगह गलत आचरण कर रहे है। कहा कि कुछ अधिवक्ता जिनके पास कोई मुकदमा नही है वह लोग कार्य नही करना चाहते है जो अनावश्यक अवरोध पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed