फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news road

सड़क का कार्य शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mau news road
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के खालीसा गांव में निर्माणाधीन सड़क का कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रूके कार्य को शुरू कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेताया कि मांग पूरी ना होने पर ग्रामीण मजबूरन तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन कर रहे गांव के ब्रह्मानंद राय, रजनीकांत राय, देवेंद्र राय उर्फ पन्नू राय, दुर्गा प्रसाद राय, शीतल राजभर, ऋषिकेश राय, मनीष राय समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खलीसा गांव में मुख्य मार्ग से आबादी को जोड़ने के लिए बीते वर्ष 2012-13 में शासन द्वारा 1 किलोमीटर पिच सड़क निर्माण के लिए 44 लाख 51000 हजार धन आया हुआ था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस सड़क का निर्माण कार्य बोर्ड लगाकर कराया जा रहा था लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। विभाग के ठेकेदार द्वारा मार्गो पर बड़े-बड़े बोल्डर पत्थर बिछा कर छोड़ दिए जिससे कि ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि जब हम लोगों ने इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित विभाग में गए तो पता चला कि यह कार्य तो कागजी अभिलेखों में पूर्ण करा दिया गया है और पूरी धनराशि का भुगतान भी हो गया है। इस मामले को हम लोगों ने तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंद से सड़क निर्माण में फर्जी भुगतान की शिकायत किया गया। इस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में तीन अभियंता की जांच टीम मौके पर भेज कर जांच आख्या देने का निर्देश दिया। जांच के बारे में जब हम लोगों ने अधिकारी से पूछा तो उन्होंने बताया था कि कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इस पर भुगतान भी हो गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई थी। जांच में फर्जीवाड़ा स्पष्ट होने के बावजूद भी दोषियों के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूर्ण कराया गया जिसको लेकर ग्राम वासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सड़क मार्ग को शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed