फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news republic day

जनपद में शान से लहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news republic day
कलेक्ट्रेट पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद सभी कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ ? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह खुशनुमा माहौल में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों तथा निजी संस्थानों में झंडारोहण किया गया। पुलिस लाइन में जहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली तो वहीं जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कई स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन भी हुुआ। कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण के बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आजादी मिलने के बाद हमारा संविधान बना। हमें निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यदि हम अपने निर्धारित कार्यो को निष्ठा पूर्वक करें तो यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह, पीआरओ मनीष सिंह आदि शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने विकास भवन में झंडारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियो को शपथ दिलाया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने विकास व खुशहाली के जो सपने देखे हैं उसे पूरा करने में एकजुटता के साथ विकास कार्यो को आगे बढ़ना चाहिए। जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ने संबोधित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed