फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rain

पूरे दिन छाई रही बदली, बूंदाबांदी हुई

Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
mau news rain
मऊ। मकर संक्रांति के बाद सामान्य हुआ मौसम बृहस्पतिवार की शाम को अचानक खराब हुआ, इस दौरान आसमान में बदली छाई और रात को बरसात हुई। इतना ही नहीं दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे दिन मौसम बदली वाला रहा। इस दौरान दिन में अलग अलग समय पर बूंदाबादी भी हुई। मौसम का रुख देख जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। साथ ही बरसात होने से खेेेती किसानी भी प्रभावित हुई। बरसात होने से एक बारगी ठंड में इजाफा हुआ, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारों के अनुसार गेंहू की फसल को छोड़ अन्य फसलों के लिए यह बरसात नुकसानदेह साबित होगी। बताते चले बृहस्पतिवार की शाम को अचानक मौसम बदला और आसमान में बदली छा गई। लेकिन ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा। रात को 12 बजे के करीब बरसात होने के बाद ठंड में वृद्धी हुई। इस दौरान लोगों को ठंड का एहसास हुआ, ठंड से बचने के लिए लोग पुन: स्वेटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिए, जिसे लोग मकर संक्रांति के बाद शरीर से उतार दिए थे। शनिवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन् नहीं हुए, क्योंकि आसमान में बदली छाई थी। दिन में कई बार हल्की बरसात भी हुई। इससे लोग असहज हुए। शाम के समय लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि यह बारिश गेंहू की फसल के लिए काफी लाभप्रद है, लेकिन दलहन, तिलहन के साथ अन्य फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed