फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rain

बूंदाबांदी, बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

Thu, 08 Aug 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
mau news rain
गुरुवार को दिन भर कुछ इस तरह से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते काले बादल। - फोटो : MAU
मऊ। तेज हवा के साथ गुरुवार को अपराह्न में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहे। मौसम खुशनुमा होने से लोग मस्ती करते देखे गए। हालांकि किसान भारी बारिश की आस लगाए रहे। लेकिन बाद हल्का बरस कर निकल गए। बुधवार की रात से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की धूप निकली। अपराह्न बाद थोड़ी देर के लिए कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा होने से दिन भर तेज हवा चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा रहा। धान की फसल में सिंचाई की जरूरत है। ऐसे में किसान बारिश की आस लगाए आकाश की तरफ टकटकी लगाए रहे। भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन भी शुरू हो गया है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के किसान सूर्यनाथ यादव, महेंद्र कुमार, संजय यादव का कहना था कि धान के खेतों में पानी सूख गया है। ऐसे में घास उग आई है। रासायनिक दवा का छिड़काव करने से खेती की लागत बढ़ रही है। पिपरीडीह : क्षेत्र के कहिनौर, पिपरी, उस्मानपुर, सुअराबोझ सहित विभिन्न इलाकों में कहीं बूूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम खुशनुमा रहने से लोग खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed