फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news protest

ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mau news protest
कोपागंज ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी के विरोध में प्रदर्शन करते लैरोदोनवार गांव के लोग। - फोटो : MAU
कोपागंज। विकास खंड कार्यालय पर सोमवार को ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ मुहिम छेड़ दी। प्रधानों ने बीडीओ को हटाने की मांग किया। प्रधानों नेजिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर बीडीओ को हटाकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की आवाज उठाई। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत लैरोदोनवार के ग्राम प्रधान राजहंस कनौजिया ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार द्वारा गांव में हुए हर विकास कार्य की फाइल पर हस्ताक्षर करने के बदले प्रति फाइल दस हजार रुपयो की मांग की जा रही है। उन्होंने एक दो फाइलों के लिए मजबूर होकर 10 हजार रुपये की धनराशि दी भी लेकिन कुछ कार्य और कराने थे जिसकी फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए बीडीओ ने फिर से और रुपयों की मांग किया ।जब उन्होंने विरोध किया तो बीडीओ ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फाइल फेंक दिया। फाइल पर हस्ताक्षर न हो पाने की स्थिति में सोमवार को कार्य रुक गया जिसके बाद सभी ग्रामीण, ब्लॉक कार्यालय पहुंचे गये । ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीडीओ के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत हिकमागाड़ा के प्रधान नेसार अहमद, भावरकोल के प्रधान गौरीशंकर, फतहपुरतालनरजा की प्रधान संगीत देवी , भरथिया कादीपुर के प्रधान रामअवध चौहान आदि प्रधानों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र प्रेषित करके जिलाधिकारी से खंड विकास अधिकारी को तत्काल हटाए जाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस वाबत खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है। कहा कि गांव के सचिव को वहाँ से हटाकर दूसरे सचिव को तैनात किया गया। ग्राम प्रधान पुराने सचिव को रखने का दबाव बना रहे थे। गांव में गत पांच वर्षों से हुए कार्यो की जांच करायी जायेगी, सभी स्थितियां खुद ही स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed