फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news protest

अभिकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
mau news protest
नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एलआईसी बिल्डिंग के बाहर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते अभिकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय परिसर में अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में अभिकर्ताओं ने भारतीय जीवन बीमा निगम के संबंधित कार्यों से अलग रहकर विश्राम दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पालिसी से जीएसटी वापस लिया जाए। अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी बढ़ाया जाए। पालिसी पर बोनस में वृद्धि किया जाए। धरने को रामानंद सिंह, अनिल सिंह, आशुतोष राय, अशोक भारद्वाज, उत्तम सिंह, रविशंकर खंडेलवाल, ओमप्रकाश यादव, विकास गुप्ता, सुरेंद्र यादव, विकास गुप्ता, सुरेंद्र यादव, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना : स्थानीय कस्बा के भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शाखा पर धरना दिया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जीवन बीमा पालिसियों पर लगाए गए जीएसटी को वापस लिए जाने की माग किया। जीवन बीमा अभिकर्ता संघ के बरिष्ठ अभिकर्ता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी के बढ़े हुए भार से पालिसी धारको और अभिकर्ताओं के बीच दूरियां बढ़ गई है।और इसका सीधा प्रभाव प्रभाव पॉलिसी धारको पर पड़ रहा है। कहा कि पॉलिसी में बोनस में कटौती के चलते अभिकर्ता और पॉलिसी धारकों के कार्यो में उत्साह नही है। इस दौरान प्रमुख रूप से बोनस की बृद्धि ग्रेजुएटी में बढ़ोतरी, ग्रेजुएटी की गड़ना के पैटर्न में बदलाव ,समूह बीमा का संवर्धन ग्रुप टर्न इंसोरेंस इत्यादि से संबधित चौदह मांगो को पूर्ण किये जाने यी मांग किया।कार्यक्रम का संचालन संजय गौतम ने किया । इस दौरान मुख्य रूप से अमित शुक्ला,राम दुलारे यादव ,राम सरीख यादव जनार्दन यादव, पतिराम, अबदुल्लाह खान, ओमप्रकाश यादव, कमलेश यादव, वीरेंद्र राव, आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed