फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news protest

गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news protest
फतहपुर मंडाव ब्लाक के रामपुर के बन्दरिया में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने का विरोध दर्ज कराते ग? - फोटो : MAU
फतेहपुर मंडाव। ब्लाक के बंदरिया गांव में गंदे पानी की निकासी न होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गांव में विरोध प्रदर्शन किया। 30 मिनट तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का निदान न होने पर ब्लाक के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के रामपुर ग्राम पंचायत के बंदरिया गांव में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में गांव का गंदा पानी गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाता हैं। संबंधित व्यक्ति द्वारा रोके जाने पर यह समस्या विकट हो गई है। बृहस्पतिवार को इस समस्या को लेकर सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने जमकर ग्राम प्रधान के साथ ब्लाक के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि समस्या को एक माह पूर्व एसडीएम द्वारा भी निदान का आश्वासन दिया था, बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।आरोप लगाया कि गंदे पानी के सड़कों पर बहने के चलते संक्रामण बीमारी फैलने के साथ गांव में पक्की घरों का दीवाल भी गिर रहा है। चेताया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान न होने पर ब्लाक कार्यालय के साथ तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शमशुद्दीन, दिलशाद, कुद्दूस, वसीम, इदरीस, सरफराज, जहाँगीर, रहीम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed