फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news political

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Sun, 20 Oct 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
mau news political
घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र घोसी से ईवीएम के साथ रवाना होती पोलिंग पार? - फोटो : MAU
घोसी। क्षेत्र के सरहरा जमीन स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र से घोसी विधानसभा के उपचुनाव के लिए 454 पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य मतदान सामग्रियां लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। यहां मतदान कर्मियों ने अपने अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इससे पूर्व रविवार को सुबह ही दो हजार मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की देखरेख रवाना किया गया। मतदान कर्मियों को बूूूूथों तक पहुंचाने के लिए 310 वाहनों को लगाया गया। वहीं, मतदान कार्मिकों की 46 टीमों को रिजर्व में रखा गया है। विधानसभा के 4,23952 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 454 बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन तथा 27 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए 227 मतदान केंद्र तथा 454 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 121 माइक्रोआब्जर्वर की तैनाती की गई है। मतदान कर्मियों को रवाना करने से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित अन्य कर्मचारियों की बैठक में कहा कि आप निष्पक्ष होकर वोट पोल करायेे। किसी तरह की किसी से हमदर्दी नहीं होनी चाहिए। मतदान कर्मचारी किसी प्रलोभन में न आएं और न ही किसी प्रकार का पक्षपात करें। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने का दिशा निर्देश दिया। रिटर्निंग अफसर /उपनिर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिया कि सभी रिजर्व पार्टियां सोमवार की शाम तक रुकी रहेंगी। यदि कोई वापस गया या मौजूद नहीं रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अनुपस्थिति मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की बात कही। तहसीलदार घोसी हरिश्चंद्र त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक विजय सिंह, अशोक सिंह, रामदरस, अजीत यादव आदि मतदान पार्टियों को समान, ईवीएम आदि समय से दिलवाने, रवाना करवाने में लगे रहे। वहाँ से आने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कई बूथों का निरीक्षण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed