फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news plantation

आप भी लगाएं पौधे, दूसरों को भी प्रेरित करें

Fri, 09 Aug 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
mau news plantation
पुलिस लाइन में अभियान के दौरान पौधरोपण करते एनसीसी कैडेट। मौजूद एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : MAU
मऊ। भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नोडल अधिकारी सचिव उच्च शिक्षा आर रमेश कुमार एवं जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पांच हेक्टेएयर क्षेत्रफल परिसर वाले आफिसर्स कालोनी परिसर भुजौटी में पौधे रोपे गए। अभियान के तहत आम, पीपल, महुआ, बरगद, पारिजात (कल्प वृक्ष) साल, सहजन, कौलश्री, शीशम, नीम, जामुन, अमरूद, अमला, शमी, आवला, अशोक, वेल, कंजी, गूलर, पाकड, कनक चम्पा, पंचमुखी आदि पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आप तो पौधे लगाएं ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वहीं, छात्राओं ने गीतों के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। जनता इण्टर कालेज मधुबन के छात्रों ने पौधरोपण में हिस्सेदारी निभायी। इसी क्रम में राम स्वरूप भारती इण्टर कालेज में नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके बाद विकास खण्ड परदहां के ग्राम सभा नसीरपुर में छोटू बनवासी एवं 80 वर्षीय वृद्ध सत्यदेव ने ग्राम सभा नसीरपुर में पौधरोपण का शुभारम्भ किया। बुुजुर्ग सत्यदेव ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि ग्राम सभा में शौचालय मानक के अनुसार नहीं बनाया गया है। बिना गढ्ढे के ही शौचालय तैयार देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नसीरपुर के ग्रामवासियों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे अपने घरों के आस-पास लगायें जिससे शुद्ध हवा, छांव एवं जल संरक्षण बना रहे। उधर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर देव पब्लिक, कल्पनाथ राय इंटर नेशनल स्कूल, पब्लिक सहर महिला इंटर कालेज और पब्लिक सहर पीजी कालेज मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र छात्राओं ने पौध रोपण में भाग लिया। छात्रों ने गीत के माध्यम से पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर डा. अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, प्रभागीय वन अधिकारी संजय विश्वाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, एडीओ समाज कल्याण अनिल सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी अशोक कुमार सिंह, अनिल दीक्षित, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, खण्ड विकास अधिकारी परदहां छोटेलाल तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed