{"_id":"5d9236bf8ebc3e93d47d6f32","slug":"mau-news-navratra-worship-mau-news-vns4867031156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मंदिरों में की गई द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मंदिरों में की गई द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना
नोर के रोडवेज पर नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा मंदिर में मां का हुआ श्रृंगार।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। सुबह से ही ब्रह्मचारिणी की उपासना एवं पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। उत्साहित लोगों के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। आश्विन मास शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए नगर सहित जिले के देवी मंदिरों में तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। सभी उपासक अपनी-अपनी मनोकामना को लेकर देवी के दर्शन को आतुर दिखे। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा बांस एवं बल्लियों की व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर वनदेवी धाम और शहर में स्थित शीतला माता धाम सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन भी मां का दर्शन -पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। यहां आस्था का जनसैलाब प्रतिवर्ष खासकर नवरात्र के समय उमड़ता है। आम दिनों में भी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। शीतला माता धाम में देवी का पूजन-अर्चन करने के लिए सोमवार को तड़के से ही भारी संख्या में भक्त लाइन में खड़े थे। लंबी लाइन के कारण सुबह के वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो देवी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था, जबकि यही स्थिति वन देवी धाम की थी। यहां भी देवी की पूजन अर्चन के लिए लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।