फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news muharram

हजरत इमाम जैनुलआब्दीन का निकाला जुलूस

Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news muharram
घोसी नगर के बड़ागांव में 24मोहर्रम पर नौहाख्वानी करते अंजुमन के लोग। - फोटो : MAU
घोसी। घोसी नगर के बड़ागांव में मंगलवार की रात शायरे अहलेबैत सफी मजहर मरहूम के आवास से शबीहे ताबूत हजरत इमाम जैनुलआब्दीन (अ) का जुलूस निकाला गया। जुलूस में दस्ता मसूमिया के नौहाख्वानों ने नौहाख्वानी की। जलूस अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ देर रात सदर इमाम बारगाह पर दफन हुआ। जुलूस में मौलाना नसीमुल हसन ने तक़रीर करते हुए कहा कि 10 मोहर्रम को इमाम हुसैन (अ) की शहादत के बाद इमाम के घर वालों को यजीदी फौज ने गिरफ्तार कर कैदी बना लिया। इमाम के बड़े बेटे इमाम जैनुल आब्दीन को तौक़ वो जंजीर पहना कर क़ैद कर लिया गया। बीमार इमाम बेड़ी और जंजीर में जकड़ा हुआ था। इसके बाद भी उनसे उस वक़्त के हाकिम डरे हुए थे। इमामे सज्जाद ने हाकिम की आंखों में आंखे डाल कर जालिम को ललकारा और भरे दरबार मे हाकिम को रुसवा किया। इसी बीमार इमाम की अलमनाक शहादत की याद में शबीहे ताबूत वो अलम ए मोबारक बरामद होता है। इस अवसर पर मौलाना शफ़क़त तक़ी, डॉ. तनवीर कौसर, डॉ. अब्बास, फ़ैयाज शब्बर करबलाई, अलमदार हुसैन, मजहर हुसैन, जौन मोहम्मद, मोहम्मद अब्बास, इश्तेयाक हुसैन, शहादत अली, मेहंदी, मीसम रजा, अली असग़र,मोहम्मद अली, सिपते हसन, अनवर आलम, मोहम्मद तकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed