फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news mla election

दोपहर तक स्पष्ट होगी प्रत्याशियों के पर्चो की स्थिति

Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
mau news mla election
मऊ। घोसी विधान सभा में हो रहे उपचुनाव के तहत आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के प्रथम चरण का कार्य नामांकन पत्रों की बिक्री और नाम निर्देशन का कार्य सोमवार की शाम तीन बजे तक समाप्त हो गया। इस दौरान विभिन्न दलों से नामांकन पत्र दाखिल किए 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच आज एक अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे तक की जाएगी। इस बीच यदि किसी ने नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के बारे में आपत्ति जताई तो स्कूटनिंग के बाद शिकायत सही मिलने पर पर्चा निरस्त हो सकता है। इसके अलावा गलत फार्म भरने वाले प्रत्याशी का भी नामांकन पत्र निरस्त होगा। जांच के बाद वैध पर्चा होने पर मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों के लिए नामांकन फार्म वापस लेने की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर तय की गई है। उसी दिन प्रत्याशियों को तीन बजे के बाद सिंबल दिया जाएगा। इसीक्रम में मतदान 21 अक्टूबर तथा मतगणना 24 अक्तूबर को होगा। उधर, घोसी विधान सभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी रैन थी लेंग रैपथॉप को प्रेक्षक बनाकर भेजा है। सोमवार को जिला मुख्याल पहुंचे, इस दौरान उन्होंने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात का डायरेक्शन दिया। बताते चले जनता जिला पंचायत के गेस्ट हाऊस पहुंचकर प्रेक्षक से मिल सकती है। या फिर उनके मोबाइल नंबर 8765146902 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed