{"_id":"5e273e438ebc3e7d65412300","slug":"mau-news-meeting-mau-news-vns5065046102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और पेंशन संबंधित मामले अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और पेंशन संबंधित मामले अधिक
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
किया गया। जिसमें 102 शिकायत आए। जिसमें से10 ही निपटाए जा सके। इस दौरान ज्यादातर मामले अतिक्रमण और पेंशन से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों की फरियादों को गंभीरता से लेकर उन्हें निपटाया जाए।
अमिला निवासी अभयशंकर राय ने शिकायत की कि नगर पंचायत की पहली बैठक 26 जनवरी 2018 की गई। इसके बाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा फर्जी बैठक दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है । जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से अभिलेखों के साथ प्रस्तुत करने को कहा। गोधन निवासी हरिनाथ यादव पुत्र शिवचंद्र ने शिकायत किया कि गांव के दिनेश यादव उनकी माता को झांसा देकर स्वयं सहायता समूह का एक लाख 30 हजार हजार लेकर फरार है। कुड़हनी निवासी रामनिवास यादव ने खलिहान पर अवैध कब्जा करने को लेकर शिकायत की। पीडउथसिंहपुर निवासी सुबाष वर्मा ने शिकायत किया कि गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर ईंट, बालू एसडी रखकर गंदगी फैला रहे हैं। गोड़ौली निवासी सुफीन चौहान पुत्र जीउत चौहान ने लेखपाल द्वारा पांच बार आदेश के बाद भी भूमि का पैमाइश करने में हीलाहवाली करने का शिकायत किया।
गौरी निवासी ज्ञानदेवी पत्नी स्व. परशुराम ने राशनकार्ड एवं पेंशन को लेकर शिकायत किया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों के पक्षों को सुनकर निस्तारण करें। एसडीएम घोसी निरंकार सिंह को निर्देशित किया कि जिन शिकायतें का समय से निस्तारण नहीं हुआ है,उस विभाग के संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह, तहसीलदार घोसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह, कोतवाल परमानंद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि शामिल रहे।