फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

‘पिछड़ा वर्ग के हितों में काम कर रही सरकार’

Fri, 11 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
घोसी के सरायशादी में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोलते हुए सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कु? - फोटो : MAU
घोसी। विधानसभा क्षेत्र के सरायशादी में भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है। बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हित एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। वहीं केबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ने नि:स्वार्थ भाव से सभी वर्ग, समुदाय, धर्म के लोगों के लिए योजनाएं बनाई हैं। जिसका लाभ लोग उठा रहे हैं। सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ों का हित एवं सम्मान भाजपा में ही निहित है। इस दौरान सकलदीप राजभर, जयप्रकाश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, चिरंजीव चौरसिया, रामधनी गोंड़, विनोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेद्रदत्त शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विश्वनाथ विश्वकर्मा, नवनीत चौरसिया, विनोद, कवल गिरी, वीरेंद्र गुप्ता, प्रत्याशी विजय राजभर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed