फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

आयोग की सदस्य ने किया बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण

Wed, 18 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की ? - फोटो : MAU
मऊ। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी ने बुधवार को बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाने-पीने की व्यवस्थाओ में तमाम कमियॉ मिली। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी ने बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्नान के लिए शासन द्वारा निर्धारित सैंपू, साबुन नहीं दिए जाने पर नाराजगी प्रकट की।प्रोबेशन अधिकारी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं को बच्चों को उपलब्ध कराएं। अन्यथा संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के खिलाफ शासन को अवगत कराते हुए कार्यवाही की जाएगी। कौशल विकास मिशन के तहत बच्चों को प्रशिक्षण न दिए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कौशल विकास के जो बच्चे इंटर पास हैं उन बच्चों को ओपेन यूनिवर्सिटीदाखिला कराने का निर्देश दिया। एक सितंबर 2019 से पोषण माह की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के लिए शासन से जो भी योजनाए संचालित हैं पात्र लाभार्थियों तक अवश्य पहुचाएं। इसमें लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं की जाएगी। बाल कल्याण समिति एवं पुलिस से वार्ता करते हुए पूछा गया कि अज्ञात बच्चो के मिलने पर उनका मेडिकल कराया जाता हैै या नहीं। बाल समिति के सदस्य शिवकुमार भारती द्वारा बताया गया कि बच्चों का मेडिकल कराकर उसे संबंधित बाल गृह भेज दिया जाता है। इसीक्रम में श्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि दुकानों, भट्ठों एवं छोटी-बड़ी कंपनियों में छापा मारकर 10 से 15 वर्ष के बच्चों से काम कराए जाने वाले संस्थाओं के खिलाफ बालश्रम अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रम परिवर्तन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।

परदहा ब्लाक के भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में जल संरक्षण एंव प्लास्टिक मुक्त की शपथ लेते ?

परदहा ब्लाक के भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में जल संरक्षण एंव प्लास्टिक मुक्त की शपथ लेते ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed